Move to Jagran APP

20 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दूसरे से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 07:05 AM (IST)
20 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दूसरे से सहयोग मिलेगा
20 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दूसरे से सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक कार्य की ओर अग्रसर होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपनों से सहयोग मिलेगा।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। मन के प्रतिकूल समाचार भी मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में मन लगाएं।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। यात्रा या मांगलिक कार्य की दिशा में व्यवधान आ सकता है।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके आनंद की अनुभूति होगी।

तुला: पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से भी अनुकूल सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: मन व्यर्थ के कार्यों में फंस सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में भी वृद्धि होगी। आससी संबंध मधुर होंगे।

मकर: सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक बोझ कहीं न कहीं मन को व्यथित करेगा। सचेत रहें।

मीन: सामाजिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उत्तम भोजन और उत्तम रिश्ते सुख की अनुभूति कराएंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.