Move to Jagran APP

02 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 07:14 AM (IST)
02 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
02 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: केमद्रुम योग।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में आंशिक सुधार होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। शांत रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में सुधार आएगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण कुछ तनाव भी रहेगा। संयम से काम लेने की जरूरत है।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: पारिवारिक स्तर पर खूब सहयोग मिलेगा। दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

तुला: आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विवाद और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: केमद्रुम योग होने के कारण पारिवारिक या आर्थिक तनाव मिल सकता है। लापरवाही व्यावसायिक परेशानी दे सकती है। सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में आंशिक सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मीन: भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.