Move to Jagran APP

19 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 सितंबर 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:18 AM (IST)
19 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
19 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पंचमी श्राद्ध।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ बाधाएं भी रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति लापरवाह न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: संबंधों में निकटता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.