Move to Jagran APP

19 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के कार्य संपन्न होंगे, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:29 AM (IST)
19 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के कार्य संपन्न होंगे, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
19 जुलाई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के कार्य संपन्न होंगे, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत न होगा।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। 

कर्क: मौसम के रोग और झगड़ा विवाद से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। महिला रिश्तेदार या मित्र से कष्ट मिलेगा, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखयम होगा।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढेगी। 

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। मन को शांत करने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा या प्रतियोगिता में कुछ व्यवधान आ सकता है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.