Move to Jagran APP

19 फरवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 19 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 08:59 AM (IST)
19 फरवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी
19 फरवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: विजया एकादशी।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी का योग बन रहा है।

कर्क: विष योग आपको तनाव देगा। खाने-पीने में सावधानी रखें। आपका या जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सिंह: बुधादित्य योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि कराएगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कन्या: मालव्य योग ससुराल पक्ष से सहयोग देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, यश, और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यय अधिक होने के कारण तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

कुंभ: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.