Move to Jagran APP

19 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि के लोगों का दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा, आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 08:48 AM (IST)
19 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि के लोगों का दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा, आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी
19 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि के लोगों का दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा, आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं: 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: पंचक

राशिफल

मेष: परिवार के सदस्य से तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

वृष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। कुछ पारिवारिक और आर्थिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बुध और चन्द्रमा की युति कुछ व्यावसायिक और कुछ शासन सत्ता के स्तर पर भी तनाव दे सकती है।

कन्या: दाम्पत्य जीवन के लिए बुध एवं चन्द्रमा की युति उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ भी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में सम्मलित न होने के कारण मन खिन्न हो सकता है। संतान और शिक्षा सफलता के नजदीक ले जाएगी।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। थकान भी बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.