18 नवंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
18 नवंबर 2019 सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का दिशाशूल : पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
आज की भद्रा: सायं 05:30 बजे से रात्रि 04:23 मिनट तक।
कल 19 नवंबर 2019 का पंचांग
कल का दिशाशूल : उत्तर।
कल का पर्व एवं त्यौहार : श्री महाकाल भैरव अष्टमी, भैरव जयंती।
संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी 15 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, आश्लेषा नक्षत्र 21 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, ब्रह्मï योग 22 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्रï योग, कर्क में चंद्रमा 21 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।
राशीफल
मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन निजी संबंध में तनाव आ सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
मिथुन: मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।
तुला: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु: कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।
कुंभ: संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।