Move to Jagran APP

18 जून 2019 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 10:04 AM (IST)
18 जून 2019 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा
18 जून 2019 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

विशेष: आषाढ़ मास प्रारंभ।

राशिफल

मेष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पड़ोसी या राजनीतिक व्यक्ति के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। देशाटन का लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक मामलों में व्यस्त हो सकते हैं और उसका लाभ मिलेगा। 

कर्क: विरोधी सक्रिय रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन गलत निर्णय धन हानि करा सकता है। 

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ पारिवारिक तनाव और व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कुछ पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

मीन: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन भाई या मित्र से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी परिश्रम सार्थक होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.