Move to Jagran APP

18 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 10:03 AM (IST)
18 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें
18 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 12:42 बजे से 19 जुलाई दोपहर 12:31 बजे तक।

विशेष: शनि प्रदोष या सावन का पहला प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: राहु और बुध की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी, जबकि दांपत्य जीवन के लिए उत्तम है। त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़े—विवाद से बचें। शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है।

कन्या: राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता से सहयोग मिलेगा।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग रहेगा।

मकर: दांपत्य जीवन में सुधार होगा, लेकिन त्वचा का रोग या उदर विकार की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.