Move to Jagran APP

18 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान न हों, जल्द ही सुधार होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 07:13 AM (IST)
18 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान न हों, जल्द ही सुधार होगा
18 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान न हों, जल्द ही सुधार होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: बरूथिनी एकादशी।

राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्योंकि आपकी राशि से बुध बारहवें होगा। भागदौड़ भी हो सकती है।

वृष: राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पुस्तकों को पढ़ने से मन को शांति मिलेगी।

मिथुन: सकारात्मक चिंतन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफल होंगे।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुसार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: व्यावसयिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति के मामले में समझौता ही उत्तम विकल्प है। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें।

कुंभ: धन व्यय होगा। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.