Move to Jagran APP

17 सितंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक योजना सफल होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 सितंबर 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 08:36 AM (IST)
17 सितंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक योजना सफल होगी
17 सितंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक योजना सफल होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 04:22 बजे से सायं 04:37 बजे तक।

विशेष: सूर्य की कन्या संक्रांति।

राशिफल

मेष: शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निर्माण, शोध या धार्मिक कार्य में चल रहा प्रयास आशातीत सफलता देगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक योजना में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी परास्त होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर: संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।

कुंभ: शनि के मार्गी होने से आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.