17 अक्टूबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 अक्टूबर 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिनः गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
आज की भद्रा : प्रात: 06:49 बजे तक।
विशेष : तृतीया तिथि की वृद्धि, सूर्य की तुला संक्रांति।
राशिफल
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा में किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सचेत रहें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
वृष: विरोधी परास्त रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी अतिथि का आगमन होगा।
मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। प्रगति के लिए दीप दान करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।
कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी अतिथि का आगमन होगा।
वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
मकर: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिथि का आगमन होगा।