Move to Jagran APP

17 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, गजकेसरी योग प्रतिष्ठा बढ़ाएगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 06:03 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 10:29 AM (IST)
17 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, गजकेसरी योग प्रतिष्ठा बढ़ाएगा
मेष राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, गजकेसरी योग प्रतिष्ठा बढ़ाएगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: द्वितीया तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: गजकेसरी योग प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: शिक्षा या प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपके व्यवहार से प्रभावित होकर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आपकी राशि पर गजकेसरी योग है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। यश और कीर्ति बढ़ेगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.