Move to Jagran APP

17 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, रिश्तों में आएगी मधुरता

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:42 AM (IST)
17 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, रिश्तों में आएगी मधुरता
17 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, रिश्तों में आएगी मधुरता

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

17 नवंबर 2019 रविवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

विशेष: दीप वस्त्र दान।

कल 18 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पूर्व।

कल की भद्रा : सायं 05:30 बजे से रात्रि 04:23 मिनट तक।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष षष्ठी 17 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, पुष्य नक्षत्र 22 घंटे 21 मिनट तक  तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र, शुक्ल योग 24 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्मï योग, कर्क में चंद्रमा।

राशीफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।

वृष : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आज सकट योग बन रहा है। जिस कारण से उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मिथुन : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कर्क : आपकी राशि पर सकट योग बन रहा है। जिस कारण से गुप्त शत्रु के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। रिश्तेदारों से भी व्यावहारिक दृष्टि से कोई ऐसा आचरण न करें जिससे तनाव मिले।

सिंह : शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तुला : संबंधों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भाग्यवश सुखद कार्य होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मकर : किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.