Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा व्यापार में मुनाफा

Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 शुक्रवार के दिन शुक्र का भी गोचर कर रहा है। शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। आर्थिक लाभ के साथ मनचाही इच्छा पूर्ण हो सकती है। जानिए राशि के अनुसार शुक्रवार का राशिफल

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 07:14 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा व्यापार में मुनाफा
Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल

 नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 17 June 2022: आज 17 जून शुक्रवार का दिन के साथ आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 6.12 तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश व शिशु को अन्नप्राशन आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन।

loksabha election banner

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है।यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रख सके तो कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। शत्रु पक्ष हावी होने की कोशिश करेगा सावधानी बरतें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें आर्थिक मामलों उलझ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के हाथ कोई अच्छा प्रस्ताव लग सकता है। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, सबके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप रिश्तेदार के माध्यम से सफलता हासिल ले सकती है। किसी कारणवश बंद हुए कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायक रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी माता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाया। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। भाई बहनों के साथ फिजूल के बाद विवाद से बचें। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में मुनाफा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पद उन्नति और तरक्की मिल सकती है।कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे।बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। छात्र यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होंगी। भाई बहनों का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय खूब हँसी मजाक में बीतेगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, आज आपका मनोबल बढ़ेगा।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पूर्व में आर्थिक योजनाओं पर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। व्यापारियों को सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। भाई बहनों से छुटपुट मतभेद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। गुस्से पर नियंत्रण, वाणी में संयम रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें।आर्थिक योजनाओं में फेरबदल कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे । रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा। छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा और पढ़ाई में खूब मन लगेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी जिंदगी में नया बदलाव लेकर आ रहा है। आज आप कामकाज को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे।कार्य क्षेत्र में सुखद परिवर्तन होगा कई योजनाएं फलीभूत होंगी, सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिससे धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं खानपान में सावधानी बरतें। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज खासकर माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। छात्रों के लिए समय बेहतर है। धार बहनों के साथ समय हँसी मजाक में बीतेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई बाधाएं आ सकती है, पर आपको सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। आज मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। आज खासकर क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें जिससे किसी को ठेस पहुंच सकती है।सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मित्र मंडली के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज कारोबार के किसी काम से शहर के बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारी वर्ग किसी कानूनी कार्य में वकील की सलाह ले सकते हैं।शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा।स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। आध्यात्मिक की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त

होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा विरोधी भी मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपका स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है, खाने पर विशेष ध्यान दें। मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर आप मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो पाएंगे। जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.