Move to Jagran APP

17 जून 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 जून 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 07:24 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 07:25 AM (IST)
17 जून 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
17 जून 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: योगिनी एकादशी।

राशिफल

मेष: मंगल आपकी राशि से बारहवें होगा। दुर्घटना और बीमारी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति भी आ सकती है। मंगल आपके दांपत्य जीवन को सुखद बनाएगा।

मिथुन: पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ का टकराव न करें। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: आपके लिए मंगल का परिवर्तन सुखद है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी यह मंगल सहायक होगा, वहीं पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। समय हो तो मंगल के मंत्र का जप करें।

सिंह: आपके लिए मंगल का परिवर्तन कष्टकर हो सकता है। स्वास्थ्य और व्यवसाय के प्रति लापरवाह न रहें। दोनों में संकट उत्पन्न हो सकता है। ईश्वर की आराधना करें। 

कन्या: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मंगल रक्तचाप या अस्थमा के रोगी को विशेष कष्ट देगा। सचेत रहने की जरूरत है।

तुला: आपकी राशि से छठे मंगल आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। जीवनसाथी से झगड़ा एवं विवाद न करें। शांत रहें और बिना किसी बहस के रास्ता निकालें। 

वृश्चिक: आपके लिए मंगल कुछ योजनाएं लेकर आ रहा है। उन्हें बुद्धि कौशल से हल करने पर सफलता और उत्साह का अनुभव करेंगे। प्रयास करें, सफलता मिलेगी।

धनु: निजी सुख में मंगल व्यवधान उत्पन्न करेगा। दांपत्य जीवन और माता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। दोनों को ही सम्मान देना आपके लिए हितकर होगा।

मकर: मंगल आपके तीसरे होने से पुरुषार्थी बनाएगा। लक्ष्य के प्रति सचेत रहें। यह मंगल आपको भविष्य में सफलता देगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। 

कुंभ: आपकी राशि से दूसरे मंगल होगा। झगड़ा विवाद से बचें। कुटुंब की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। 

मीन: आपकी राशि पर मंगल है। रक्तचाप बढ़ा सकता है या दुर्घटना में सिर में चोट देगा। सावधानी रखें। दूसरों से झगड़ा विवाद करने से बचें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.