Move to Jagran APP

16 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:14 AM (IST)
16 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी
16 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की गृह स्थिति: 16 नवंबर 2019, शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की वृश्चिक सक्रांति।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की संभावना है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु कष्ट दे सकता है। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुखद यात्रा का योग है।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, लेकिन चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग भी है।

सिंह: आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शायन सत्ता का सहयोग रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा टेशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। 

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ में सुधार होगा। धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पुराने मित्रों में भेंट होगी।

धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। सुखद यात्रा का योग है।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सपंन्न होगा।

मीन: राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने मित्रों से भेट होगी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.