Move to Jagran APP

16 मई 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में प्रयासों का फल मिलेगा, किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 07:11 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 07:12 AM (IST)
16 मई 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में प्रयासों का फल मिलेगा, किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा
16 मई 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों को आर्थिक मामलों में प्रयासों का फल मिलेगा, किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09.00 बजे से 10.30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 11.33 बजे से 17 मई को दोपहर 12.43 बजे समाप्त।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: भावुकता क्लेश देगी। यदि संताप से बचना है, तो भावुकता पर नियंत्रण रखें। अधिक अच्छा हो आप घर से दूर न जाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बहन या जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव की स्थिति मिलेगी।

मिथुन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। घर की महिला या किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयास सार्थक हो सकता है।

कर्क: चली आ रही समस्या और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक योजना को कार्य रूप में पर्णित करने से सफलता मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।

सिंह: कालसर्प योग कर्मक्षेत्र मे बाधा उत्पन्न करेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: राजनीतिक सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ का तनाव रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख से तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। संवेदनशीलता बढ़ेगी, जो कष्टप्रद होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। आपकी उत्तेजना पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करेगी।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। वहीं किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी जन्म ले सकता है। संयम से कार्य लेना ही आपके लिए हितकर होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में आंशिक सुधार का रास्ता बनेगा। सृजनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी, फिर भी वाणी पर संयम रखें। रक्तचाप नियंत्रित रहेगा।

कुंभ: छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होने से मन व्यथित होगा, जिसका शरीर पर प्रभाव पड़ेगा। धन व्यय करते समय सावधानी अवश्य रखें।

मीन: भावुकता बढ़ेगी। भावुकता कष्टदायी हो सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.