Move to Jagran APP

16 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से होगा तनाव

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 10:09 AM (IST)
16 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से होगा तनाव
16 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से होगा तनाव

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

मेष राशि (Aries): मांगलिक या राजनीतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव रहेगा।

वृष राशि (Taurus): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer): उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु राशि (Sagittarius): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मकर राशि (Capricorn): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.