Move to Jagran APP

16 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 06:28 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 06:58 AM (IST)
16 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में  प्रतिष्ठा बढ़ेगी
16 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: विन्ध्यवासिनी षष्ठी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण कष्ट मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजौूत होगा।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयस फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें और तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.