Move to Jagran APP

16 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 जून 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 07:19 AM (IST)
16 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा
16 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: दशमी तिथि की वृद्धि।

आज की भद्रा: प्रात: 05:41 बजे तक।

राशिफल

मेष: झगड़ा या विवाद की स्थिति से बचें। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। सतर्कता के साथ ही कोई काम करें।

 वृष: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें और न ही रिश्तों को बिखरने दें। सदैव आप सही नहीं हो सकते हैं, इस पर विचार करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

 मिथुन: आर्थिक योजना को साकार रूप देने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। पिता अथवा गुरु का सहयोग मिलेगा।

 कर्क: महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से सहयोग मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। कोई ऐसा कार्य संपन्न होगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा हो।

सिंह: व्यस्तता बढ़ेगी। समय को व्यर्थ में नष्ट न करें, क्योंकि आज खास लोगों से भेंट भी हो सकती है। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या: राजनेता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन चलते समय सावधानी रखें। पैर में मोच या चोट की संभावना है।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन छूत के रोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को साकार रूप में देने में सफलता मिलेगी।

मकर: पारिवारिक सीमाओं में अधिक उलझे रहेंगे। पुत्र का सहयोग मिलेगा। विरोधी या शारीरिक कष्ट साथ-साथ चलेगा। ईश्वर की आराधना करें।

कुंभ: बुद्धि कौशल से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और उसका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्तर पर भी सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं और उसके कारण कुछ तनाव भी मिलेगा। जबकि व्यावसायिक मामलों में सफलता और उत्साह का समावेश होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.