Move to Jagran APP

17 जून 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बनेगा यात्रा का योग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 09:12 AM (IST)
17 जून 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बनेगा यात्रा का योग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी
17 जून 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बनेगा यात्रा का योग, पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : ज्येष्ठी पूर्णिमा। 

राशिफल

मेष : धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृष : पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क : रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं।

तुला : भागदौड़ होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु : धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।

मकर : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ : संबंधों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भागदौड़ रहेगी।

मीन : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.