Move to Jagran APP

16 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:11 AM (IST)
16 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे
16 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की ज्येष्ठ पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 02:02 बजे से रात्रि 02:02 बजे तक।

राशिफल

मेष राशि (Aries): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष राशि (Taurus): अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer): चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि (Leo): राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि (Virgo): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra): आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.