Move to Jagran APP

16 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 02:35 PM (IST)
16 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस प्लान सफल होगा
16 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

 Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: सूर्य की सिंह संक्रांति, मघा नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। संतान और पिता का सहयोग मिलेगा।

वृष: भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। शाही खर्च से बचें। रुपए-पैसे के लेन-देन में पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। लाल वस्तुओं का दान आपके लिए हितकर होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति की संभावना है। कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन एक अज्ञात भय भी रहेगा।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता संभव है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.