Move to Jagran APP

15 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 06:32 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 01:54 PM (IST)
15 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें
15 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की धनु संक्रांति।

विशेष: खर मास 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक, मांगलिक कार्य निषेध।

राशिफल

मेष: पिता या संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। फिर भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृष: पारिवारिक समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अज्ञात भय तनाव देगा, लेकिन भावुकता आपसी रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। अर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: कुछ पारिवारिक और कुछ स्वास्थ्य की समस्या से तनाव मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्र या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता करना ही हितकर होगा।

मकर: भावुकता, रिश्तों कों प्रभावित कर सकती है। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण करना आपके लिए हितकर होगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

मीन: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.