Move to Jagran APP

15 अगस्त 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की चली आ रही परेशानी दूर होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 01:24 PM (IST)
15 अगस्त 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की चली आ रही परेशानी दूर होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
15 अगस्त 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की चली आ रही परेशानी दूर होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रक्षाबंधन, पूर्णिमा।

विशेष: स्वतंत्रता दिवस, पंचक (रात्रि 09:28 बजे से 20 अगस्त को रात्रि 10:28 बजे तक)

राशिफल

मेष: शुक्र और मंगल की युति कलात्मकता में वृद्धि कराएगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा।

वृष: शुक्र का परिवर्तन प्रणय संबंधों को मजबूत करेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मन में अज्ञात भय रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

सिंह: शुक्र मंगल की युति दाम्पत्य जीवन के लिए उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: आपकी राशि से बारहवें शुक्र और मंगल होगा, जिस कारण से कुछ पारिवारिक

परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के लिए शुक्र और मंगल की युति उत्तम है। दाम्पत्य जीवन में भी सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण तनाव भी रहेगा।

कुंभ: चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.