Move to Jagran APP

15 अप्रैल 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, रुपये-पैसे के मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 06:06 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 06:07 AM (IST)
15 अप्रैल 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, रुपये-पैसे के मामलों में प्रगति होगी
15 अप्रैल 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, रुपये-पैसे के मामलों में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर: 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला अष्टमी।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में भी सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृष: चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा। सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: रोग और शत्रु पराजित होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

तुला: तनाव पराजित होगा। भविष्य की योजना प्रभावी होगी। इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यक्ति विशेष का विरोध भी सहना पड़ेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की श्रेणी में होगा। फिर भी अज्ञात भय आपको चिड़चिड़ा बनाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: मन पर नियंत्रण रखें। अपने आप को व्यस्त रखने का प्रयास करें। आर्थिक योजना पर ध्यान दें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा। इससे आर्थिक तनाव कम होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन: रिश्तों में मिठास आएगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यस्तता के साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.