Move to Jagran APP

15 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी रहेंगे सक्रिय पर प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 09:46 AM (IST)
15 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी रहेंगे सक्रिय पर प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना
15 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी रहेंगे सक्रिय पर प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

आज का पर्व एवं त्यौहार : कामदा एकादशी। 

विशेष : एकादशी तिथि की क्षय। 

आज की भद्रा: सायं 05:46 बजे से रात्रि 04:23 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी 25 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 25 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, वृद्धि योग 22 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात ध्रुव योग, सिंह में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष राशि (Taurus):  राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

मिथुन राशि (Gemini): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्सावर्धक होगी। 

कर्क राशि (Cancer): विरोधी सक्रिय रहेंगे। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo): अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

कन्या राशि (Virgo): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। यात्रा में अपनी वस्तुओं के प्रति सचेत रहें। 

तुला राशि (Libra): पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मकर राशि (Capricorn):  मैत्री संबंध मजबूत होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धन तथा संपत्ति में वृद्धि होगी। 

मीन राशि (Pisces): दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मांगलिक या राजनैतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.