Move to Jagran APP

14 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 09:04 AM (IST)
14 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे
14 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

विशेष: कार्तिक स्नान प्रारंभ।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद नहीं रहेगा।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कर्क: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कन्या: विरोधी परास्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: दाम्पत्य जीवन में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: विरोधी सक्रिय हो सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव भी मिलेगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ: वाद-विवाद में न उलझें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.