Move to Jagran APP

14 मई 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों की जीविका और बिजनेस में प्रगति होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 06:49 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 07:54 AM (IST)
14 मई 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों की जीविका और बिजनेस में प्रगति होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा
14 मई 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों की जीविका और बिजनेस में प्रगति होगी, आर्थिक मामलों में सुधार होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ, सूर्य की वृष संक्रांति।

आज का पर्व एवं त्योहार: भगवान परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया एवं ईद।

राशिफल

मेष: अधीनस्थ कर्मचारी पड़ोसी या भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मिथुन: मन अशांत रहेगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में आशातीत सुधार होगा।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने आत्मविश्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.