Move to Jagran APP

14 जनवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए अन्न एवं घी का दान लाभदायक होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today 14 जनवरी 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं आज का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 07:47 AM (IST)
14 जनवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए अन्न एवं घी का दान लाभदायक होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
14 जनवरी 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए अन्न एवं घी का दान लाभदायक होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की मकर संक्रांति।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति की वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। अन्न का दान आपके लिए लाभदायी होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कर्क: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या: भावुकता पर नियंत्रण रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। अन्न एवं घी का दान आपके लिए लाभदायी होगा। यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रियजन से भेंट होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूध और दूध की बनी वस्तुएं दान करें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक परेशानी हो सकती है।

धनु: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मकर: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। घृत का दान आपके लिए हितकारी होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चावल का दान आपके लिए लाभदायी होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.