Move to Jagran APP

14 फरवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ या नया अनुबंध मिल सकता है, संबंधों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 09:30 AM (IST)
14 फरवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ या नया अनुबंध मिल सकता है, संबंधों में मधुरता आएगी
14 फरवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ या नए अनुबंध मिल सकता है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गौरी तृतीया।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझन रहेगी, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहें। नए अनुबंध या अन्य व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या शत्रु के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन या मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु: पारिवारिक मामलों में तनाव और गर्माहट रहेगी। संयम से कार्य लेना हितकर होगा। व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा।

मकर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई या बहन का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.