Move to Jagran APP

14 दिसंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लाल वस्तुओं का दान करें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 06:07 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 09:47 AM (IST)
14 दिसंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लाल वस्तुओं का दान करें
14 दिसंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोमवती अमावस्या।

विशेष: कमला जयंती।

राशिफल

मेष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सचेत रहें। स्थानांतरण या पारिवारिक समस्या से भी ग्रसित हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों से बचें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचें। धन हानि की आशंका है। सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से सहयेाग मिल सकता है।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लाल वस्तुओं का दान करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बहन या भाई के विषय में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: चली आ रही परेशानी पर विजय प्राप्त करेंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.