Move to Jagran APP

14 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 02:36 PM (IST)
14 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस मामलों में प्रगति होगी
14 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:03 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: भावुकता में नियंत्रण रखें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में प्रगति होगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा।

सिंह: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर-गृहस्थी के कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.