Move to Jagran APP

14 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रचनात्मक कार्य़ों में मिल सकती है सफलता

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:00 AM (IST)
14 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रचनात्मक कार्य़ों में मिल सकती है सफलता
14 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रचनात्मक कार्य़ों में मिल सकती है सफलता

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। 

आज का पर्व एवं त्यौहार : श्री रामनवमी। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष दशमी 07 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, अश्लेषा नक्षत्र 05 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, गण्ड योग 25 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, कर्क में चंद्रमा 05 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।  

राशिफल

मेष राशि (Aries): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष राशि (Taurus):  यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। 

सिंह राशि (Leo): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

तुला राशि (Libra): व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। 

मकर राशि (Capricorn):  पड़ोसी, भाई या किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.