Move to Jagran APP

13 जुलाई 2019 का राशिफल: तुला रा​शि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 12:43 PM (IST)
13 जुलाई 2019 का राशिफल: तुला रा​शि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
13 जुलाई 2019 का राशिफल: तुला रा​शि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरिवासर।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवार और कुछ शिक्षा के कारण तनाव मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से भी विवाद की स्थिति आ सकती है।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी होगा।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: रुका हुआ धन मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्य की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.