Move to Jagran APP

13 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आत्मबल में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 06:07 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 06:07 AM (IST)
13 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आत्मबल में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
13 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के आत्मबल में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का रा​​शिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 04:19 बजे से रात्रि 04:16 बजे तक।

विशेष: खरमास समाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। संतान का सहयोग होगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन होगा।

वृष: शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्य या धार्मिक पुस्तक से आत्मबल में वृद्धि होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मानसिक रूप से आर्थिक तनाव रहेगा। भविष्य में समस्या का समाधान होगा।

कर्क: भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन सीमा का बंधन होगा। भविष्य की योजना को कार्य रूप में पर्णित करने से सफलता मिल सकती है।

सिंह: रिश्तों में सुधार होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: संतान का सहयोग आत्मबल में वृद्धि कराएगा। मन अज्ञात भय से ग्रहित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: मन को भटकने से बचाएं। उत्तम भोजन और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आमोद—प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक: किसी रिश्तेदार या सरकारी कर्मचारी का सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा के प्रति चिंतित रहेंगे, लेकिन संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: आ​र्थिक तनाव मन का कमजोर कर रहा है, जबकि मानसिक रूप से आपको मजबूत होने की आवश्यकता है। केतु के लिए भगवान शिव की आराधना हितकारी होगी।

मकर: सूर्य पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। साथी से तनावपूर्ण समाचार भी देगा। आर्थिक तनाव मन को कमजोर करेगा। समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: आपका पुरूषार्थ आपको बलशाली बनाएगा। विषम परिस्थितियों में भी आप अजेय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण न होने के कारण रिश्ते बिखर सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.