Move to Jagran APP

12 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:40 AM (IST)
12 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे
12 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: 06:34 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली।

राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी—रोटी की दिशा में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाण होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: गुप्त शत्रु तनाव दे सकते हैं। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना में व्यस्तता रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.