Move to Jagran APP

12 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें, हालांकि गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 05:53 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 05:56 AM (IST)
12 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें, हालांकि गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा
12 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें, हालांकि गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03 बजे से 04.30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: गजकेसरी योग आपके किसी कार्य को सुखद स्वरूप देने में सफल होगा। सुखद समाचार से आत्मबल में वृद्धि होगी। संयम से काम लेना होगा।

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सजग रहें। ईश्र्वर की आराधना करें।

मिथुन: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अज्ञात भय मन को विचलित कर सकता है।

कर्क: गजकेसरी योग ससुराल पक्ष से प्रतिष्ठा देगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। संयम से काम लें।

सिंह: सृजनात्मक कार्य का परिणाम सुखद होगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। सचेत रहने की जरूरत है।

कन्या: रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक सहयोग लेने मे सफल होंगे। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सतर्क रहकर काम करें।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में निकटता व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फिर भी नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शाही खर्च से बचें। कर्ज का योग बन रहा है। मन अशांत रहेगा। ऐसा कोई आचरण न करें, जिससे आर्थिक संकट और बढे़।

मकर: व्यस्तता बढे़गी। आर्थिक तनाव भी बढ़ेगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। संयम बनाए रखें।

कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। धैर्य रखें।

मीन: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की चर्चा में अपना समय नष्ट न करें। पारिवारिक कार्य को पूर्ण करने में अधिक से अधिक समय का उपयोग करें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.