Move to Jagran APP

12 जनवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:13 AM (IST)
12 जनवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
12 जनवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

विशेष: स्वामी विवेकानंद जयंती।

राशिफल

मेष: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्नान और दान आपके लिए हितकर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: स्थानांतरण का प्रयास भी सफल हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक प्रयास में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि संतान आदि के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि दुर्घटना, चोरी आदि के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे और नए रिश्ते बनेंगे।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.