Move to Jagran APP

12 अप्रैल 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के सम्मान और प्रभाव में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:35 AM (IST)
12 अप्रैल 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के सम्मान और प्रभाव में हो सकती है वृद्धि
12 अप्रैल 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के सम्मान और प्रभाव में हो सकती है वृद्धि

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष : अन्नपूर्णा पूजा।

आज की भद्रा : दोपहर 01:24 बजे से रात्रि 12:34 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष अष्टमी 11 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, पुनर्वसु नक्षत्र 08 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र, सुकर्मा योग 10 घंटे 53 मिनट तक तत्पश्चात धृति योग, कर्क में चंद्रमा। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

वृष राशि (Taurus):  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की संभावना है। 

मिथुन राशि (Gemini): धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि (Cancer): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंझ प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि (Leo): व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। 

तुला राशि (Libra): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साबवर्धक होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। 

मकर राशि (Capricorn):  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.