Move to Jagran APP

11 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, प्रभाव में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 जून 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 07:09 AM (IST)
11 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, प्रभाव में वृद्धि होगी
11 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, प्रभाव में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

पंचक: प्रात: 03:42 बजे से 15 जून को रात्रि के 03:18 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:11 बजे से 12 जून को प्रात: 09:58 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में जिस प्रणाली को अपना रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा, विवाद या दुर्घटना से बचें। उदर विकार या त्वचा का रोग तनाव का कारण हो सकता है। सचेत रहने की जरूरत है।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: राजनीतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। विरोधी परास्त होगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। यात्रा की स्थिति है, लेकिन सतर्कता के साथ ही कहीं जाएं।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, किंतु बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। चला आ रहा व्यवधान समाप्त होगा। व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक तनाव रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.