Move to Jagran APP

11 जून 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:05 AM (IST)
11 जून 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत
11 जून 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शुक्ला देवी का पूजन।

राशिफल

मेष राशि (Aries): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है।

वृष राशि (Taurus): दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक महिला सदस्य से तनाव मिल सकता है। अग्नि, भय या क्रोध के कारण शारीरिक और मानसिक क्लेश मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि (Leo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या राशि (Virgo): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशि (Libra): व्यर्थ के तनाव या अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मन को क्लेश दे सकता है, जबकि दाम्पत्य जीवन के लिए सुखद स्थिति बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): अग्नि भय या शासन सत्ता का भय तनाव का कारण हो सकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को न खोएं। संतान का सहयोग रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.