11 जुलाई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 01:34 बजे से रात्रि 02:41 बजे तक।
राशिफल
मेष: वाणी पर संयम रखें। गलत निर्णय से धन हानि की आशंका है। व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही व उदासीनता कष्टदायी होगी।
वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास आशातीत सफलता देगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सफलता मिलेगी।
सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना होगी, जो आपके हित में न हो।
कन्या: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन विरोधी या स्वास्थ्य तनाव दे सकता है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति है, लेकिन सतर्कता के साथ ही यात्रा करें।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।