Move to Jagran APP

10 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 जून 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 09:14 AM (IST)
10 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
10 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: धूमावती जयंती।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:29 बजे तक।

राशिफल

मेष (Aries): रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या स्थानांतरण की भी संभावना है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष (Taurus): दूसरे से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अज्ञात भय रहेगा। वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्तों में तनाव और टकराव न हो।

मिथुन (Gemini): स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रोग या विरोधी तनाव दे सकते हैं। किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

कर्क (Cancer): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्म क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी से तनाव भी मिलेगा।

सिंह (Leo): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कन्या (Virgo): भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला (Libra): संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खान-पान में संयम बरतें।

वृश्चिक (Scorpio): भागदौड़ रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

धनु (Sagittarius): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मकर (Capricorn): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कुंभ (Aquarius): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव भी रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.