Move to Jagran APP

10 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं बिजनेस में तरक्की का योग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 जनवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 05:29 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:06 AM (IST)
10 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं बिजनेस में तरक्की का योग
10 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल सपंत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी और वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विरोधी या स्वास्थ्य के कारण चिंतित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

सिंह: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: मन खिन्न रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: आपसी रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.