Move to Jagran APP

10 अगस्त 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:15 AM (IST)
10 अगस्त 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
10 अगस्त 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 10:21 बजे से 11 अगस्त को पूर्वाह्न 10:53 बजे तक।

राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई—बहन के कारण तनाव मिल सकता है जबकि व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी पारिवारिक महिला से तनाव भी मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या भाई बहन के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दामपत्य जीवन में संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में किया गया श्राम सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.