Move to Jagran APP

1 जून 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 1 जून 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 07:32 AM (IST)
1 जून 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
1 जून 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गंगा दशहरा।

आज की भद्रा: रात्रि के 01:32 बजे से 02 जून को दोपहर 12.05 बजे तक।

विशेष: श्री गंगा जन्मोत्सव वृष लग्न में।

रा​शिफल

मेष: दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु और बुध की युति मन को कमजोर करती है। कमजोरी को कठोरता से दबाएं। व्यावसायिक और रचनात्मक कार्यों की दिशा में प्रयास सार्थक होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। पारिवारिक स्तर पर संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। आंशिक रूप से व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक व्यवधान भी चलेगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनों से सचेत रहें। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।

तुला: किसी कार्य को लेकर के चिंतित रहेंगे, लेकिन उस कार्य में सफलता मिलेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। हर स्तर पर परिवार का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है, लेकिन यात्रा को किसी प्रकार से टालने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु: दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर: पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति अनजान न रहें।

कुंभ: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.