Move to Jagran APP

09 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:27 AM (IST)
09 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे
09 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: झूलनी एकादशी।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:33 बजे से रात्रि 12:31 बजे तक।

विशेष: शुक्र कन्या राशि में।

राशिफल

मेष: घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। देवदर्शन के भी योग हैं। 

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

सिंह: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कन्या: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

तुला: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। 

वृश्चिक: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक क्षमताएं बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

धनु: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। शनि से जुड़े दान अवश्य करें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। 

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी। 

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक प्रयास सार्थक होगा। 

मीन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से वाहन चलाते हुए। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.