Move to Jagran APP

09 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:00 AM (IST)
09 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
09 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

विशेष: कालीदास जयंती।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: संबंधों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के मामले में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन उच्च अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है।

धनु: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके कार्य तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.